Site iconSite icon AR Live News

जल जीवन मिशन घोटाले में अब सीबीआई ने संबंधित लोगों को भेजे समन

jal jeevan mission scam cbi issues summons to call for interrogationjal jeevan mission scam cbi issues summons to call for interrogation

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जल जीवन मिशन घोटाले मामले में सीबीआई ने मामला दर्ज करने के बाद अब पूछताछ के लिए संबंधित लोगों को समन भेजा है। सीबीआई ने सभी को समन भेजकर दिल्ली बुलाया है, ताकि सीबीआई मुख्यालय में ही केस से संबंधित पूछताछ की जा सके। ईडी के बाद अब सीबीआई के एक्टिव होने से घोटाले से जुड़े लोगों की मुश्किलें और बढ़ गयी हैं। मामले में जो आरोपी ईडी द्वारा गिरफ्तार करने के बाद जेल में हैं, उनसे पूछताछ के लिए सीबीआई ने कोर्ट से परमीशन मांगी है।

जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार और घूसखोरी की शिकायत पर गत वर्ष राजस्थान एसीबी ने एफआईआर दर्ज कर थी, इस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे, जिसके बाद केस में प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने एंट्री मारी थी और अवैध रूप से धन के लेन-देन का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में ईडी कुछ लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। ईडी के बाद सीबीआई ने इस साल मार्च में जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर केस दर्ज किया था। (jal jeevan mission scam)

राज्य सरकार ने 18 मार्च को इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी, जिसके बाद सीबीआई ने केस दर्ज किया है। जिसमें सीबीआई ने पीएचईडी के कुछ अधिकारियों और ठेकेदारों को आरोपी बनाया है। अब मामले की जांच में एक्टिव होते हुए सीबीआई ने पूछताछ के लिए संबंधित आरोपियों और लोगों को समन भेजने शुरू कर दिए हैं।

जल जीवन मिशन में घोटाला करने के आरोप में ईडी अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, सबसे पहले उसने ठेकेदार पदमचंद जैन के बेटे पीयूष जैन को गिरफ्तार किया था, इसके बाद ठेकेदार पदमचंद जैन और उसके रिश्तेदार व पीएचईडी के ठेकेदार महेश मित्तल को गिरफ्तार किया और फिर कारोबारी संजय बड़ाया को गिरफ्तार किया। संजय बड़ाया पूर्व मंत्री महेश जोशी के करीबी माने जाते हैं। संजय बड़ाया की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि महेश जोशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version