Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में 3.69 रूपए सस्ती हुई सीएनजी : बीती रात से लागू हुई नयी दरें

RSGL reduced cng price 3 rupees 69 paise in RSGL pumpRSGL reduced cng price 3 rupees 69 paise in RSGL pump

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल तो सस्ता नहीं हुआ, लेकिन राज्य सरकार ने सीएनजी को 3.69 रूपए सस्ता किया है। राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड (RSGL) ने शुक्रवार रात 12 बजे से सीएनजी की दरों में कमी करते हुए उपभोक्ताओं को 3 रुपये 69 पैसे की राहत दी है। (RSGL reduced cng price)

खान सचिव व RSGL की चेयरपर्सन आनन्दी ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा सीएनजी पर वेट 14.5 से कम कर 10 प्रतिशत करने के निर्णय के क्रियान्वयन में आज से यह राहत दी गयी है। आरएसजीएल के कोटा में 10 सहित राजस्थान में 12 सीएनजी पंप हैं, जिनमें दाम कम किए गए हैं। नई दरों के अनुसार कोटा में 90.21 रुपए प्रति किलो सीएनजी मिल रही है, जबकि नीमराना व कूकस के आरएसजीएल स्टेशन पर 89 रुपए प्रति किलो सीएनजी उपलब्ध हो रही है।

जानकारी के अनुसार आरएसजीएल स्टेशन पर सीएनजी के दाम कम होने के बाद अब टोरेंट गैस कंपनी भी राजस्थान में संचालित कंप्रेस्ड नेचुरल गैस के दामों में कटौती करेगी। टोरेंट गैस के प्रदेश के पांच जिलों में स्थित 34 सीएनजी पंप हैं। टोरेंट गैस के करीब 3.69 रुपए कम होने की उम्मीद है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version