पहले चरण में सेरेंटिका हिंदुस्तान जिंक की परिचालन व्यावसायिक इकाइयों को नवीकरणीय ऊर्जा की आपूर्ति करेगी
नई दिल्ली/उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान जिंक ने सेरेंटिका से नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण के पहले चरण की शुरुआत की घोषणा की। सेरेंटिका रिन्यूएबल्स, देश में C&I केंद्रित अक्षय ऊर्जा में अग्रणी है। अक्षय ऊर्जा का उपयोग राजस्थान में हिंदुस्तान जिंक की परिचालन व्यावसायिक इकाइयों के लिए किया जा रहा है। यह पहल संचालन को डीकार्बोनाइज करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। (Hindustan Zinc MoU Serentica)
हिंदुस्तान जिंक ने अपने प्रमुख व्यावसायिक इकाइयों में परिचालन में 450 मेगावाट राउंड-द-क्लॉक बिजली की आपूर्ति के लिए सेरेंटिका के साथ पावर डिलीवरी एग्रीमेंट किया है। दोनों पक्षों के बीच MoU के तहत सेरेंटिका ने हिंदुस्तान जिंक को 180 मेगावाट सौर ऊर्जा की आपूर्ति शुरू भी कर दी है। यह वेदांता समूह में अपनी तरह की पहली पहल है।
सालाना लगभग 0.45 मिलियन टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा
हिंदुस्तान जिंक के पास 40.57 मेगावाट सौर ऊर्जा की मौजूदा कैप्टिव सौर ऊर्जा क्षमता है और अब सेरेंटिका की यह अक्षय ऊर्जा क्लीन ऊर्जा एकीकरण के लिए हिंदुस्तान जिंक की प्रतिबद्धता में एक मील का पत्थर है। इस पहल का उद्देश्य सालाना लगभग 0.45 मिलियन टन कार्बन उत्सर्जन को कम करना है। सेरेंटिका का बीकानेर पावर पार्क इस रणनीति का एक अभिन्न अंग है। 1200 एकड़ में फैला, यह 180 मेगावाट का सौर पार्क, आगामी पवन पार्क के साथ, हिंदुस्तान जिंक के संचालन के लिए एक सुसंगत और विश्वसनीय हरित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।
हिंदुस्तान जिंक के मुख्यकार्यकारी अधिकारी एवं वेदांता के कार्यकारी निदेशक अरुण मिश्रा ने कहा कि हम 2050 तक या उससे पहले नेट जीरो की अपनी यात्रा पर आगे बढ़ रहे हैं। यह परियोजना न केवल पारंपरिक ईंधन पर हमारी निर्भरता को कम करेगी, बल्कि हमारे संचालन को डीकार्बोनाइज करने की दिशा में सहायता करेगी। सेरेंटिका रिन्यूएबल्स के सीईओ अक्षय हीरानंदानी ने कहा कि यह परियोजना बड़े पैमाने पर उद्योगों को डीकार्बोनाइज करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह भी पढ़ें : एस एंड पी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2024 में शीर्ष 1 प्रतिशत ईएसजी स्कोर में शामिल कंपनी

