पुलिस ने मौके से बरामद किया बुलेट का खोल
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर में शुक्रवार रात राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के बीच मारपीट और फायरिंग हुई। घटनाक्रम में मकराना जख्मी हुए हैं, जिन्हें रात को ही हॉस्पिटल पहुंचाया गया। (crime in jaipur)
महिपाल सिंह मकराना की पत्नी वर्षा ने शिव सिंह और उनके साथियों पर फायर करने के आरोप लगाए हैं, घटनाक्रम से संबंधित सामने आए कुछ वीडियो में दोनों पक्ष मारपीट करते दिखायी दे रहे हैं। इधर शिव सिंह शेखावत ने कहा है कि मकराना चार लोगों के साथ चित्रकूट इलाके में स्थित मेरे कार्यालय में आया और फायरिंग कर दी, बचाव में मेरे सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोगों ने उसे पकड़ा और उसके साथ मारपीट की।
मौके पर गोली चलने की पुष्टि तो हुई है, फायरिंग किसने की जांच की जा रही है
पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने बताया कि शिव सिंह और महिपाल सिंह दोनों के पास गनमैन हैं, पक्षों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है। शिव सिंह शेखावत के ऑफिस में लगे सीसीटीवी फुटेज भी लिए हैं और मौके से बुलेट का खोल बरामद किया गया है। ऐसे में यह तो पुष्टि हुई है कि फायरिंग हुई थी, हालां कि गोली लगने से कोई घायल नहीं हुआ है, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट से चोटें आयी हैं। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

