Site icon AR Live News

7 राज्यों की 13 सीटों पर उपचुनाव : 4 कांग्रेस, 4 टीएमसी, 2 भाजपा और 1-1 सीट आप, डीएमके व निर्दलीय जीती

by election result 2024 on 13 assembly seats of 7 states

एआर लाइव न्यूज। देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के आज परिणाम घोषित हुए हैं। इनमें 4 सीटों पर कांग्रेस, 4 पर टीएमसी, 2 पर भाजपा और 1-1 सीट पर आप, डीएमके और निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। इन सभी सीटों पर मतदान 10 जुलाई को हुआ था। (by election result 2024)

जारी परिणाम के अनुसार पंजाब के जालंधर पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी, बिहार की रूपौली सीट पर निर्दलीय, तमिलनाडु के विक्रवंडी सीट पर डीएमके प्रत्याशी जीते हैं, वहीं पश्चिम बंगाल के रानाघाट दक्षिण, रायगंज, बागदा और मानिकतला चारों सीटों पर टीएमसी प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। मध्यप्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर भाजपा और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की है, वहीं हिमाचल प्रदेश की दो सीटों देहरा, नलगढ़ और उत्तराखंड की दो सीटों बद्रीनाथ और मंगलौर पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version