Site iconSite icon AR Live News

6 महीनों में 50 वारदातें करने वाले गिरोह का मुखिया गिरफ्तार, गिरोह से कुल 49 मोबाइल बरामद

udaipur police arrest mobile snatchers seized 49 mobileudaipur police arrest mobile snatchers seized 49 mobile

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिरणमगरी थाना पुलिस ने उदयपुर शहर की कॉलोनियों में रात के समय मोबाइल स्नेचिंग की वारदात करने वाले गिरोह के मुखिया को भी गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने आरोपी से 26 मोबाइल बरामद किए है, वहीं पुलिस गिरोह से अब तक कुल 30 लाख रूपए कीमत के लूटे गए 49 मोबाइल बरामद कर चुकी है। (udaipur police arrest mobile snatchers seized 49 mobile)

थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि खरपीणा गोवर्धन विलास निवासी राहुल मीणा पुत्र अर्जुन लाल को गिरफ्तार किया है, पूर्व में इसके दो साथी अनिल मीणा और गोविंद मीणा सहित एक अपचारी को गिरफ्तार किया जा चुकी है। आरोपियों ने पिछले 6 महीने में 50 से अधिक वारदातें करना कबूला है। आरोपी रात को बाइक से निकलते थे। रात के समय कई लोग डिनर के बाद कॉलोनी में वॉक करते है और चलते-चलते मोबाइल पर बात भी करते हैं। आरोपी कॉलोनियों में घूम कर ऐसे ही राहगीरों की रैकी करते, जैसे ही कोई राहगीर कॉलोनी में मोबाइल पर बात करते हुए पैदल दिखायी देता, ये बाइक से उसके पास जाते और झपटा मार मोबाइल छीन कर ले जाते थे।

पुलिस ने बताया कि मोबाइल को बेचने के लिए आरोपी नया पैंतरा आजमा रहे थे। ये मोबाइल बेचने के लिए चौराहों पर या हॉस्पिटल में उन लोगों को टारगेट करते जो दूसरे शहर या राज्य के निवासी हों। आरोपी युवक खुद के परिजन के हॉस्पिटल में भर्ती होने जैसे बहाने बनाकर रूपयों की जरूरत होने की बात कहकर काफी महंगे मोबाइल किसी भी अनजान व्यक्ति या मजदूरों को 3 से 5 हजार रूपए में बेच देते थे। कई बार तो मोबाइल 500-600 रूपए में तक बेच दिए। मोबाइल इतना सस्ते में बेचते थे कि खरीदने वाला भी ज्यादा सवाल नहीं करता था। न तो ये आरोपी खरीदने वाले को जानते और न ही खरीदने वाला इन आरोपियों को जानता, ताकि खरीदने वाला पकड़ा भी जाए तो भी पुलिस इन आरोपियों तक न पहुंचे।

udaipur police arrest mobile snatcher seized 49 mobile cost rs more than rs30 lakh, hiranmagari police bust mobile snatchers gang

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version