Site iconSite icon AR Live News

हिंदुस्तान जिंक ने ऑटो कॉन्क्लेव में अपने धातु उत्पादों का किया प्रदर्शन

hindustan zinc exhibit their zinc products in auto conclave in delhihindustan zinc exhibit their zinc products in auto conclave in delhi

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जिंक उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने दिल्ली में हुए चौथे ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एसीएमए) रॉ मटेरियल कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। यहां हिंदुस्तान जिंक ने ऑटोमोटिव क्षेत्र के लिए अपने व्यापक उत्पादों का प्रदर्शन किया, जो वहां मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। hindustan zinc in auto conclave delhi

कंपनी ने जिंक, लेड, सिल्वर और मूल्य वर्धित उत्पादों सहित अपने पोर्टफोलियो को प्रस्तुत किया, जिसमें ऑटोमोटिव उद्योग में जिंक गैल्वनाइजेशन और जिंक डाई-कास्टिंग मिश्र धातुओं से होने वाले फायदों पर प्रकाश डाला। एसीएमए कॉन्क्लेव में ऑटो] ऑटो कंपोनेंट और स्टील इंडस्ट्री के प्रमुख अग्रणी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया।

हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने बताया कि ऑटोमोटिव क्षेत्र में जिंक का उपयोग हल्के स्टील बॉडी को जंग प्रतिरोध प्रदान करता है। इससे जंग से बचाव होकर लंबे समय तक एंटी-पर्फोरेशन वारंटी के साथ टिकाऊ, लंबे समय तक चलने वाले वाहनों सुनिश्चित होते हैं। ऑटोमोटिव बैटरी, रेडिएशन शील्डिंग और घटकों के लिए लेड महत्वपूर्ण है, जो विश्वसनीयता और सुरक्षा प्रदान करता है।

कंपनी के मूल्य वर्धित जिंक-आधारित मिश्र धातु, हिंदुस्तान जिंक डाई कास्टिंग मिश्र धातु एचजेडडीए 3 और एचजेडडीए 5, ऑटोमोबाइल को उच्च शक्ति, विद्युत चालकता, संक्षारण प्रतिरोध और आयामी सहनशीलता प्रदान करते हैं। हिंदुस्तान जिंक लंबे समय से ऑटो उद्योग का भागीदार रहा है, जो कार बॉडी से लेकर बैटरी, चिप्स, अतिरिक्त एक्सेसरीज और सबसे महत्वपूर्ण जंग-रोधी स्प्रे और पेंट तक विभिन्न प्रोडट्स के लिए विविध धातु पोर्टफोलियो प्रदान करता है।

हिंदुस्तान जिंक के चीफ मार्केटिंग एंड सेल्स ऑफिसर विजय मूर्ति ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए मजबूत, अधिक फॉर्मेबल और टिकाऊ ऑटो बॉडी बनाने में जिंक गैल्वनाइजेशन और जिंक&आधारित मिश्र धातुओं के महत्व पर बल दिया।hindustan zinc exhibit their zinc products in auto conclave in delhi

Exit mobile version