Site iconSite icon AR Live News

16वीं विधानसभा का दूसरा सत्र कल से : हंगामे के आसार

Illegal hill cutting in UdaipurIllegal hill cutting in Udaipur

जयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में 16वीं विधानसभा का बजट सत्र 3 जुलाई से शुरू हो जाएगा। लोकसभा चुनाव के बाद शुरू हो रहे इस सत्र में हंगामे के पूरे आसार नजर आ रहे है। दूसरी तरफ आमजन और विधायकों के लिए यह सत्र उम्मीदों वाला सत्र माना जा रहा है क्योंकि इस सत्र में भजनलाल सरकार का पूर्ण बजट पेश होगा।(rajasthan vidhansabha Second session)

सदन में विपक्ष ने सत्ता पक्ष को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी कर ली है। इसके अलावा विधायकों ने अपने अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर लिखित में काफी सवाल भी लगाए है। उदयपुर संभाग के विधायकों ने भी लिखित में सवाल लगाए है। इस बार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान एक घंटे का भोजनावकाश देने पर भी विचार किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी इसके लिए प्रयास कर रहे है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version