Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर के शहीद मेजर मुस्तफ़ा को मरणोपरांत शौर्यचक्र

Shaheed Major Mustafa Bohra SHORYA CHAKRAShaheed Major Mustafa Bohra SHORYA CHAKRA

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहीद मेजर मुस्तफ़ा बोहरा को मरणोपरांत शौर्यचक्र से सम्मानित किया जाएगा। उदयपुर व मेवाड़ के लिए यह गर्व की बात है। आगामी 5 जुलाई को राष्ट्रपति भवन में होने वाले समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा शहीद मेजर मुस्तफ़ा बोहरा को मरणोपरांत शौर्यचक्र से सम्मानित किया जाएगा। शहीद मेजर मुस्तफा की माता फातेमा, पिता जकीउद्दीन बोहरा और बहिन अलीफिया मुर्तजा अली को राष्ट्रपति शौर्य चक्र प्रदान करेंगी। (shorya chakra to Shaheed Major Mustafa)

शहीद मेजर मुस्तफा के माता पिता को भारतीय सेनाध्यक्ष की ओर से 3 जुलाई को परिजनों सहित दिल्ली आमंत्रित किया गया है। 4 जुलाई को वॉर मेमोरियल इंडिया गेट पर भारतीय सेनाध्यक्ष द्वारा सम्मान समारोह आयोजन होगा और 5 जुलाई को राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह होगा।

21 अक्टूबर 2022 को सेना के अति आवश्यक सैनिक मिशन के लिए अरुणाचल प्रदेश में हेलीकॉप्टर से उड़ान भर रहे उदयपुर जिले के खेरोदा गांव निवासी मेजर मुस्तफा बोहरा हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हो गए थे। उस सैनिक मिशन में अप्रतिम वीरता दिखाने के कारण शहीद मेजर मुस्तफा को मरणोपरान्त शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version