Site iconSite icon AR Live News

पौध रोपण सेवा कार्य का शुभारंभ

rajasthan samaj seva sansthan udaipur plantation start in udaipurrajasthan samaj seva sansthan udaipur plantation start in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पर्यावरण संरक्षण के लिए राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर के पौध रोपण सेवा कार्य का सोमवार को शुभारंभ हुआ। मानसून सीजन में संस्थान द्वारा पौध रोपण के साथ ही आमजन को निशुल्क पौधे वितरित भी किए जाएंगे।

बड़गांव स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर में सरपंच संजय शर्मा, पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास, स्कूल प्रधानाचार्य वंदना गलुंडिया, गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य बीना नाहर ने पौध रोपण सेवा कार्य का शुभारंभ किया। जनप्रतिधिनियों और स्कूल स्टाफ ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की। सेवा टीम में शामिल युगल किशोर जोशी ने बताया कि स्थानीय लोगों को निशुल्क पौधे वितरित भी किए गए। (rajasthan samaj seva sansthan udaipur plantation start in udaipur)

संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध रोपण व आमजन को निशुल्क पौधे वितरित करने का राजस्थान समाज सेवा संस्थान का सेवा कार्य मानसून सीजन में नियमित चलेगा। कोशिश रहेगी कि सार्वजनिक जगह ज्यादा से ज्यादा पौध रोपण करने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को निशुल्क पौधे वितरित किए जाए।

Exit mobile version