एलजीबीटीक्यूआई, कर्मचारियों को मुख्यधारा की भूमिका प्रदान करने वाली प्रमुख मेटल और माइनिंग कंपनी
एआर लाइव न्यूज। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जिंक उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को उनकी उच्च शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए समावेशी और प्रगतिशील नीति की घोषणा की है। शिक्षा में आने वाली बाधाओं को पहचानते हुए, कंपनी ने उन ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए व्यावसायिक शिक्षा के लिए 1 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता की घोषणा की है, जो 18 माह से कंपनी में कार्यरत हैं। (Hindustan Zinc higher education policy for transgender employees)
यह नीति एकमुश्त सहायता प्रदान करेगी जो कि कंपनी के सभी परिचालन स्थानों पर व्यावसायिक भागीदारों में कार्यरत ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए भी है। यह प्रयास हिंदुस्तान जिंक के कर्मचारियों में कार्य विकास के अवसर देने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। नीति को हिंदुस्तान जिंक के कार्यक्रम जिंकल्यूज़न में लॉन्च किया गया।
हिंदुस्तान जिंक की व्यावसायिक इकाइयों में 16 ट्रांसजेंडर कर्मचारी कार्यरत है
हिंदुस्तान जिंक के यशद भवन सभागार में जिंक़ल्यूज़न कार्यक्रम के दौरान चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बर, मुख्यकार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा एवं इंडिया एबीओ डीईएंडआई लीडर जैनब पटेल के आतिथ्य में समावेशन की ओर चुनौतीपूर्ण बाधाएं विषय पर पैनल चर्चा की गयी। कार्यक्रम में पूर्वाग्रहों को खत्म करने और अधिक समावेशी कार्य वातावरण को बढ़ावा देने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
वेदांता लिमिटेड की निदेशक प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने इस अवसर पर कहा कि उच्च शिक्षा के लिए हमारी वित्तीय सहायता नीति की घोषणा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही हैए जो हमारे ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को सशक्त बनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हिंदुस्तान जिंक की व्यावसायिक इकाइयों में 16 ट्रांसजेंडर कर्मचारी कार्यरत है, जो वित्त, आपूर्ति श्रृंखला, विपणन, चिकित्सा और अन्य विभागों जैसी मुख्यधारा की भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दे रहे है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

