29 जून से 2 जुलाई : कई जगह तेज बारिश का अलर्ट
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मानसून के पहले दौर में मेवाड़ के कई क्षेत्रों में उम्मीद अनुरूप बारिश का क्रम बना हुआ है। बीती रात उदयपुर जिले सहित प्रदेश में कई जगह मध्यम से तेज बारिश का दौर चला। उदयपुर जिले में झाड़ोल में 24 घंटे में करीब ढ़ाई इंच बारिश हुई। पाली जिले के हेमावास में 4 इंच बारिश हुई। शुक्रवार सुबह भी उदयपुर शहर सहित कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। (monsoon rain in udaipur rajasthan)
जलसंसाधन विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे तक उदयपुर शहर में 2 मिलीमीटर, मावली 11, खेरवाड़ा 19, ऋषभदेव 29, झाड़ोल 64, भींडर 4, कुराबड़ 19, कानोड़ 43, सेई डेम 43, देवास 22 और कोटड़ा में 12, सज्जनगढ़ बांसवाड़ा 33 मिलीमीटर, सोम कमला आंबा डूंगरपुर 41, आसपुर 36, देलवाड़ा राजसमंद 41, राजसमंद 40, सलूंबर जयसमंद 26 मिलीमीटर बारिश हुई।
मौसम विभाग का अलर्ट
आज शुक्रवार को उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा व बीकानेर संभाग में कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 29 जून से 2 जुलाई के दौरान भारी बारिश हो सकती। इस दौरान भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। weather update udaipur rajsthan 64 mm rain in Jhadol udaipur
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

