Site iconSite icon AR Live News

अर्थ के डॉ.अरविंदर सिंह को लंदन ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश पार्लियामेंट ने किया आमंत्रित

oxford university london invites dr arvinder singh ceo of arth group udaipuroxford university london invites dr arvinder singh ceo of arth group udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लंदन की प्रतिष्ठित ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश पार्लियामेंट की ओर से जुलाई माह में होने वाले आयोजन के लिए अर्थ के सीईओ डॉक्टर अरविंदर सिंह को आमंत्रित किया गया है। डॉ. सिंह को यह आमंत्रण और सम्मान अर्थ ग्रुप के मेडिकल तथा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। (dr. arvinder singh ceo of arth group udaipur)

डॉ. अरविंदर को पिछले वर्ष भी ब्रिटिश पार्लियामेंट अवार्ड तथा सिंगापुर में हुए एशियन बिज़नेस कॉन्क्लेव में उनके डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड और ग्लोबल मास्टर माइंड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। डॉ. सिंह ने लंदन में दो इंटरनेशनल मेडिकल बोर्ड की स्थापना की है, भारत में वह शीघ्र ही मेडिप्रेन्योर हेल्थकेयर के अंतर्गत मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करेंगे।

विदित हो कि डॉ. अरविंदर सिंह ने सर्वाधिक डिग्रीज का प्रथम वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जिसके लिए पूर्व गवर्नर तथा फर्स्ट लेडी आईपीएस किरण बेदी ने सम्मानित किया था। 80 प्रतिशत दिव्यांगता के साथ बाइक पर लद्दाख खारदुंगला पार करके दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था, इसके लिए लद्दाख के गवर्नर द्वारा इनको सम्मानित किया गया था। इंटरनेशनल स्पीकर के तौर पर दो बार टेडएक्स प्लेटफार्म पर आने वाले पहले राजस्थानी पोस्टग्रेजुएट मेडिकल डॉक्टर हैं।

डॉक्टर अरविंदर सिंह की उपलब्धियों में इतनी विविधता है कि वे जिस क्षेत्र में कार्य करते हैं, उसमें सफलता हासिल करते हैं, ऐसे में उन्हें लोग अब जीनियस कहने लगे हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि वह उदयपुरवासियो का आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने अर्थ पर हमेशा विश्वास प्रकट किया और वह गौरवान्वित महसूस करते हैं कि राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय मंच पर उदयपुर शहर का नाम पहुंचाने का अवसर मिला। oxford university london invites dr arvinder singh ceo of arth group udaipur, dr arvinder will take part in program of british pariament

यह भी पढ़ें : मोटीवेशनल स्पीकर डॉ अरविंदर सिंह ने बताए सफलता के सात सूत्र

यह भी पढ़ें : अमेरिकन क्रंचबेस के शीर्ष 20 वैश्विक प्रभावशाली लोगों में शामिल हैं डॉ अरविंदर सिंह

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version