Site iconSite icon AR Live News

दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात: 24 घंटों में 9 इंच बारिश

heavy rain in delhi airport Terminal 1 roof collapse one dead -1heavy rain in delhi airport Terminal 1 roof collapse one dead -1

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। दिल्ली एनसीआर में हुई भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। बीते 24 घंटों में दिल्ली में 9 इंच से अधिक 228 एमएम बारिश हुई है। कई सड़कों पर पानी भर गया है, हालात इतने खराब हो गए कि सड़कों पर खड़ें वाहन तक डूब गए। (heavy rain in delhi)

बीती रात बारिश की वजह से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर पिकअप-ड्रॉप एरिया की छत और सपोर्टिंग पिलर गिर गया, हादसे में वहां खड़ी कई कारें दब गयीं और एक कैब ड्राइवर की मौत हो गयी। बारिश के चलते दिल्ली की सड़कों पर आम दिनों की तुलना में काफी लंबा जाम लगा हुआ है।

छत गिरने की घटना और बारिश के कारण हवाई अड्डे पर कामकाज ठप्प है, एक्स-रे मशीनें, फ्लाइट इंफोर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम सहित अन्य मशीनें काम नहीं कर रही है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आस-पास क्षेत्र का ड्रेनेज सिस्टम इतना खराब था कि घुटनों तक पानी भर गया और यात्रियों को सामान लेकर घुटनों तक भरे पानी में सामान लेकर निकलना पड़ा। इधर मौसम विभाग ने दिल्ली सहित देश के 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version