Site iconSite icon AR Live News

पैदल चलते लोगों पर झपटा मार मोबाइल छीनने वाले बदमाश गिरफ्तार : 23 मोबाइल बरामद

Udaipur police caught mobile snatcher seized 23 mobileUdaipur police caught mobile snatcher seized 23 mobile

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिरणमगरी थाना पुलिस ने राह चलते लोगों से मोबाइल छीन कर ले जाने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए 23 मोबाइल बरामद किए हैं। बरामद हुए ज्यादातर मोबाइल काफी महंगे हैं। पुलिस ने सभी मोबाइल के आईईएमआई नंबर जारी किए हैं, ताकि लोग जिनके साथ मोबाइल छीनने की घटनाएं हुई हैं, वे IMEI नंबर से मिलान कर फोन के लिए पुलिस से संपर्क कर सकें। (Udaipur police caught mobile snatcher seized 23 mobile)

थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि आमली घाटी, गोवर्धन विलास निवासी अनिल पुत्र रतन लाल और विनायक डेयरी के पास लालमगरी, सवीना निवासी गोविन्द पुत्र कालु लाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 23 मोबाइल बरामद किए हैं। पिछले दिनों आरोपियों ने सेक्टर 4 में फोन पर बात करते हुए पैदल जा रहे धूलाराम पर झपटा मार मोबाइल छीनने की वारदात की थी। धूलाराम की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की। संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी अनिल और गोविंद ने मोबाइल लूटने की वारदातें कबूलीं। जिसके बाद आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 23 मोबाइल बरामद किए हैं। बदमाश ज्यादातर रात 9 बजे से 11 बजे के बीच ही वारदात को अंजाम देते थे, ताकि अंधेरे का फायदा उठाकर वे भाग सकें। आरोपी गोविंद के खिलाफ पूर्व में भी लूट एक प्रकरण दर्ज हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version