Site iconSite icon AR Live News

हर व्यक्ति पानी पर अपना अधिकार मानता है, भूजल रिचार्ज के बारे में कोई नहीं सोच रहा

Three day international seminar started in Janardanarai Nagar Rajasthan Vidyapeeth UniversityThree day international seminar started in Janardanarai Nagar Rajasthan Vidyapeeth University

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विवि के संघटक विधि विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय सेमीनार का समापन गुरूवार को हुआ।

औद्योगिक क्षेत्रों में जल प्रबंधन में वर्तमान प्रवृत्ति और चुनौतियॉ विषय पर हुए सेमीनार के समापन अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील गुप्ता ने कहा कि हर व्यक्ति पानी पर अपना अधिकार मानता है, भूजल रिचार्ज के बारे में कोई नहीं सोच रहा। सभी को वाटर हार्वेस्टिंग की ओर बढ़ना होगा और पानी को लेकर अपनी दैनिक दिनचर्या में सुधार लाना होगा।

कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने कहा कि जल प्रकृति द्वारा दिया गया अमूल्य उपहार है इसके महत्व को हम नहीं समझ सके और विकास के नाम पर प्रकृति का निरंतर दोहन करते रहे। प्राचीन कुंओं, बावड़ियों को बंद कर दिया है। हमें पुनः हमारी प्राचीन संस्कृति एवं सभ्यता को पुनर्स्थापित करने की जरूरत है। कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर ने कहा कि आधुनिकता और विकास की हवा ने परम्परागत ज्ञान और विद्या के साथ ही पवित्र नदियों और सरोवरों ने अपना स्वरूप ही खो दिया है।

मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील कुमार सतरावाला ने कहा कि आज आवश्यकता है जल, जंगल, जमीन की रक्षा करने की। समय रहते अभी नहीं संभले तो स्थिति गंभीर होने वाली है। प्राचार्य डॉ. कला मुणेत ने बताया कि तीन दिवसीय सेमीनार में देश-विदेश के 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। पर्यावरण को लेकर प्रतिभागियों से आये सुझावों को केन्द्र एवं राज्य सरकारों को भिजवाये जायेंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version