Site iconSite icon AR Live News

जल को बना नहीं सकते तो बर्बाद भी न करें

Janardanarai Nagar Rajasthan Vidyapeeth UniversityJanardanarai Nagar Rajasthan Vidyapeeth University

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विवि के संघटक विधि विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय सेमीनार के दूसरे दिन देश-विदेश से आये प्रतिभागियों ने अपने शोध पत्रों को प्रस्तुत कर जल प्रबंधन की नवीन तकनीकों से अवगत कराया। वक्ताओं ने इस बात पर भी जोर दिया कि जब हम जल को बना नहीं सकते तो बर्बाद भी न करना चाहिए।

तकनीकी सत्र के मुख्य वक्ता डॉ.पीसी जैन ने कहा कि हमारी नदियांं मैली हो रही है। हम सभी नागरिकों का, औद्योगिक संस्थानों का कर्तव्य बनता है कि जल संरक्षण की अपने घर से ही शुरुआत करें। उन्होंने आमजन से अपील की कि जल को बना नहीं सकते तो बर्बाद भी न करें।

डॉ. रेखा व्यास, सह अध्यक्ष डॉ, अंजू गेहलोत थी डॉ. केके त्रिवेदी सहित वक्ताओं ने जल संरक्षण का महत्व बताया। . प्राचार्य डॉ. कला मुणेत ने बताया सेमीनार में अतिथियों द्वारा डॉ. चन्द्र शेखर, डॉ. जय सिंह जोधा द्वारा लिखित पुस्तक पर्यावरण अध्ययन का विमोचन किया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version