Site iconSite icon AR Live News

सात माह के बच्चे को दुर्लभ बीमारी “एसोफेजियल डुप्लिकेशन सिस्ट” से मिली निजात

seven month baby suffering from rare disease esophageal duplication cyst in udaipurseven month baby suffering from rare disease esophageal duplication cyst in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। दुर्लभ बीमारी एसोफेजियल डुप्लिकेशन सिस्ट से ग्रसित सात माह के बच्चे का उदयपुर के पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सफल ऑपरेशन हुआ है। बच्चे को ऑपरेशन के बाद इस जन्मजात दुर्लभ बीमारी से निजात मिल सकी है। बच्चे के ऑपरेशन में बाल एवं नवजात शिशु सर्जन डॉ प्रवीण झंवर, डॉ प्रशान्त, डॉ पुनीत जैन, डॉ पलक जैन, विष्णु, पीआईसीयू इंचार्ज मनीष एवं मनी मीणा की टीम का सहयोग रहा।(rare disease esophageal duplication cyst)

पीएमसीएच के एग्जीक्यूटिव डॉयरेक्टर अमन अग्रवाल ने बताया कि 7 माह का यह बच्चा जन्म से ही एसोफेजियल डुप्लिकेशन सिस्ट नामक दुर्लभ बीमारी से पीढ़ित था। मरीज के परिजनों ने कई जगह दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। परिजन उसे पेसिफिक हॉस्पिटल लेकर आए। यहां बाल एवं नवजात शिशु सर्जन डॉ प्रवीण झंवर ने बच्चे की जांच करवायी, जिसमें बच्चे के एसोफेजियल डुप्लिकेशन सिस्ट नामक बीमारी से ग्रसित होने का पता चला। चिकित्सकों की टीम द्वारा बच्चे का सफल ऑपरेशन कर उसे इस बीमारी से निजात दिलायी गयी है।

डॉ. प्रवीण झंवर ने बताया कि एसोफेजियल डुप्लिकेशन सिस्ट दुर्लभ जन्मजात विसंगतियाँ गर्भधारण के चौथे और आठवें सप्ताह के बीच भ्रुण संबंधी असामान्यताओं के कारण होती हैं। इसका निदान आमतौर पर बाल्यावस्था के दौरान किया जाता है। यह बीमारी किन्ही 10 हजार में एक बच्चें में होती है।

Exit mobile version