सज्जनगढ़ में प्रदेश की दूसरी लॉयन सफारी के लिए रखी आधारशिला
उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में वन विभाग की ओर से सोमवार को बटरफ्लाई पार्क, चिल्ड्रन एडवेंचर जोन, ईको टूयूरिज्म एडवेंचर जोन, लवकुश वाटिका का उद्घाटन किया गया। वहीं उबेश्वर महादेव में जल संरक्षण संरचनाएं, होल्डिंग एरिया और सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में लॉयन सफारी का शिलान्यास किया।(butterfly park in udaipur)
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री संजय शर्मा ने मौजूद रहे। कटारिया ने कहा कि जिला प्रशासन, नगर निगम, उदयपुर विकास प्राधिकरण, हिन्दुस्तान जिंक, आरएसएसएम, डीएमफटी जैसे संगठन सहित सभी उदयपुरवासियों के प्रयासों से उदयपुर के आसपास का जंगल हरा-भरा है।
कटारिया ने इन विकास कार्यों के विजन की शुरूआत के लिए वन विभाग के पूर्व अधिकारी इंद्रपालसिंह मथारू, राहुल भटनागर, ओपी शर्मा आदि के प्रयासों को सराहनीय बताया।
स्काई साइकिलिंग, वॉल क्लाईबिंग बनेंगे आकर्षण का केन्द्र
लवकुश वाटिका : दूध तलाई के समीप नवनिर्मित लवकुश वाटिका का लोकार्पण किया। शहर के बीच वन भ्रमण का अनुभव के उद्देश्य से वाटिका का निर्माण कराया गया है। इसमें बच्चों के लिए एडवेंचर एक्टिविटी, ईको ट्रेक आदि निर्मित हैं।
बटर फ्लाई पार्क : अंबेरी में 50 लाख रूपए की लागत से तैयार बटरफ्लाई पार्क का लोकार्पण किया। यहां पर तितली विशेषज्ञ मुकेश पंवार ने बताया कि जैव विविधता को समर्पित उक्त पार्क में 83 प्रजातियों की तितलियां देखने को मिलेंगी। उन्होंने यहां पर तितलियों के कैटर पिलर और होस्ट प्लांट आदि के बारे जानकारी दी।
चिल्ड्रन एडवेंचर जोन : अंबेरी में ही उदयपुर विकास प्राधिकरण मद से 25 लाख रूपए की लागत से तैयार चिल्ड्रन एडवेंचर जोन का भी लोकार्पण किया। यहां बच्चों के लिए पर्यावरण अनुकूल साहसिक गतिविधियां एवं झूले की सुविधा मिलेगी। वनखण्ड गमधर में यूडीए मद से 48 लाख रूपए की लागत से तैयार ईको-ट्यूरिज्म एडवेंचर जोन का भी लोकार्पण किया। इसमें स्काई साइकिलिंग, वॉल क्लाईबिंग, ग्रेन्ट स्विंग स्थापित किए गए हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

