उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर विकास प्राधिकरण ने सोमवार को उपली बड़ी में बडी गढ़ होटल को सीज कर दिया। फार्म हाउस मालिक द्वारा बिना रूपान्तर निर्माण करवाने पर यह कार्रवाई की गई।
राजस्व ग्राम उपली बड़ी के आराजी संख्या 56 जो फार्म हाउस प्रयोजन के लिए रूपान्तरित भूमि पर फार्म हाउस मालिक द्वारा बिना रूपान्तरण करवाये भूमि के लगभग 70 प्रतिशत भाग पर बड़ी गढ़ होटल का निर्माण कर लिया। निर्माणकर्ता को यूडीए ने होटल बंद करने पाबंद भी किया। उसकी उसने कोई परवाह नहीं की।
निर्देश की अवहेलना करने पर यूडीए आयुक्त राहूल जैन के निर्देश पर तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा और यूडीए दल सोमवार को उपली बड़ी पहुंचा और बड़ी गढ़ होटल को सीज कर दिया गया। राजस्व निरीक्षक बाबूलाल तेली, राजेन्द्र सेन, पटवारी हितेन्द्र सिंह तंवर, सूरपाल सिंह, दीपक जोशी भी कार्रवाई करने पहुंचे यूडीए दल में शामिल थे।
सज्जनगढ़ वन्यजीव के इको सेंसिटिव जोन में है यह क्षेत्र
यूडीए ने जहां पर कार्रवाई वह भूमि सज्जनगढ़ वन्यजीव के इको सेंसिटिव जोन में स्थित है। जिस पर इस प्रकार के निर्माण एवं व्यवसायिक गतिविधि संचालन अनुमत नहीं है। इस क्षेत्र में इको सेंसिटिव जोन, ग्रीन जोन एवं अन्य सरकारी भूमि पर चल रही अवैध अविधिक व्यवसायिक गतिविधियों को रोकने यूडीए नोटिस जारी कर चुका है। भविष्य में वहां पर कार्रवाई की जाएगी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

