Site iconSite icon AR Live News

परशुराम यूथ प्रीमियर लीग : ब्रह्मशक्ति टीम रही विजेता

Parshuram Youth Premier LeagueParshuram Youth Premier League

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ पूर्वी देहात जिला उदयपुर की ओर से आयोजित परशुराम यूथ प्रीमियर लीग 2024 क्रिकेट टूर्नामेंट में ब्रह्मशक्ति टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में 22 मुकाबले खेले गए।(Parshuram Youth Premier League)

फाइनल मुकाबला श्रीराम टीम और ब्रह्मशक्ति उदयपुर के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बेस्ट बैट्समैन का खिताब तपन शर्मा (सहस्त्र औदीच्य समाज) को मिला। बेस्ट बॉलर विनय शर्मा (खाकल देव 11) और मैन ऑफ द सीरी़ज कृष्णा ( ब्रह्म शक्ति) रहे। समापन समारोह में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ही 5100 रूपए और उप विजेता टीम को 2100 का पुरस्कार दिया गया।

टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 22 टीमों के खिलाडियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में पूर्व राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली, विप्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम सिखवाल, राष्ट्रीय महामंत्री केके शर्मा, राष्ट्रीय सचिव एवं ज़ोन प्रभारी प्रमोद पालीवाल, राष्ट्रीय अपैक्स मेंबर ओम जोशी, विप्र प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विकास शर्मा, पूर्वी देहात जिला उदयपुर महामंत्री गणेश नागदा व पूर्वी देहात जिलाध्यक्ष केशव व्यास, विप्र युवा प्रकोष्ठ पूर्वी देहात जिला अध्यक्ष सुनील पालीवाल, आयोजन कमेटी अनुराग शर्मा सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version