प्री-मानसून 2024
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कई दिनों के इंतजार के बाद राजस्थान के कुछ जिलों में बीती रात उम्मीद अनुरूप प्री-मानसून की बारिश हुई। सर्वाधिक 117 मिलीमीटर बारिश खानपूर झालावाड़ में हुई। मेवाड़ में चित्तौड़ के कपासन में 23 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। उदयपुर में आज सुबह से ही बादलों की मौजूदगी के बीच गर्मी का असर बना हुआ है।(pre monsoon rain in rajasthan)
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में झालावाड़, कोटा व जयपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश खानपुर झालावाड़ में 117 मिमी, चेचक कोटा में 106 गंगधर, झालावाड़ में 84 मिमी, फागी जयपुर में 80 मिमी दर्ज हुई है। पश्चिमी राजस्थान के पचपदरा, बाड़मेर में 23 मिमी सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है।
आज भी बारिश की उम्मीद
भीलवाड़ा जिले में खारी बंध 17 मिलीमीटर, अगूचा 10, कोटारी 10,मेजा बांध 29,नाहर सागर 12,सरेरी 16 और चित्तौड़ के कपासन में 23 मिलीमीटर बारिश हुई। मेघगर्जन बारिश की गतिविधियां आज भी बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, अजमेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद होने की संभावना है।
पूर्वानुमान
दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मानसून पूर्व की गतिविधियां आगामी दिनों में जारी रहने तथा उदयपुर, कोटा, जोधपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 3-4 दिन मेघगर्जन-बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

