Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर संभाग में आज से कहीं-कहीं तेज बारिश की उम्मीद

rain in udaipur today updaterain in udaipur today update

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में तेज गर्मी का असर बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को उदयपुर व कोटा संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से तेज व कहीं-कहीं बहुत तेज बारिश की संभावना जताई है।(rain in Udaipur division today)

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान अनुसार आज उदयपुर, कोटा, बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना प्रबल है। कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

कोटा, उदयपुर संभाग व आसपास के क्षेत्र में 22-23 जून को मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने तथा दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 24 जून से बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। 25-26 जून को कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

पिछले 24 घंटे में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश श्रीगंगानगर में 50.3 मिलीमीटर व पूर्वी राजस्थान के मालपुरा, टोंक में 42 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version