Site iconSite icon AR Live News

सीएचओ भर्ती में 767 पद और बढ़ाएः अब 5261 पदों पर होगी भर्ती

Medical and Health Department RajasthanMedical and Health Department Rajasthan

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा आधारित की जा रही भर्ती में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों में 767 पद बढ़ाकर अब कुल 5261 पदों पर भर्ती की जाएगी।(CHO recruitment in rajasthan)

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देश पर आयुष्यान आरोग्य मंदिर पर पदस्थापित करने के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा पूर्व में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 3531 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। इसके बाद 963 पद और बढ़ाए गए थे। अब इन पदों में 767 पद और बढ़ाकर 5261 कर दिया गया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि संशोधित विज्ञप्ति जारी करने के लिए प्रस्ताव राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को प्रेषित कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के वर्तमान कुल भर्ती किए जाने वाले पदों में 770 पद अनुसूचित क्षेत्र के तथा 4491 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र के शामिल हैं। इस प्रकार वर्तमान सरकार ने विज्ञापित पदों में कुल 1730 पदों की वृद्धि कर अतिरिक्त रोजगार सृजन की ओर कार्य किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Exit mobile version