Site iconSite icon AR Live News

पश्चिम बंगाल में भीषण रेल हादसाः कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने मारी टक्कर

train accident in west bengal Kanchenjunga Expresstrain accident in west bengal Kanchenjunga Express

पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भीषण रेल हादसा हुआ है। कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है और 30 से अधिक यात्री घायल हुए है। हादसे में मालगाड़ी के चालक और सहायक चालक तथा कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के गार्ड की भी मौत हो गई है।( train accident in west bengal Kanchenjunga Express)

पश्चिम बंगाल में सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस को सोमवार सुबह न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रैक पर खड़ी थी उसी दौरान अचानक पीछे से आयी एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मालगाड़ी से टक्कर के बाद ट्रेन की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं। कुछ बोगियां हवा में लटक गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है।

रेलवे और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच बचाव राहत कार्य शुरू किया। रेलवे के कई उच्च अधिकारी भी मौके पर भेजे गए। हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे पर दुःख जताया है।

Exit mobile version