Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: बेकाबू ट्रेलर ने डम्पर को टक्कर मारी, राहगीरों को कुचला, दो महिलाओं सहित 4 की मौत

three local with four dead in trailer dumper accident at gogunda pindwara highway udaipurthree local with four dead in trailer dumper accident at gogunda pindwara highway udaipur

उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के बेकरिया थाना क्षेत्र के गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर सोमवार दोपहर मालवा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बेकाबू हुए डम्पर की चपेट में आने से 3 राहगीरों सहित 4 लोगों की मौत हो गयी है। बेकाबू डम्पर ने डिवाइडर पर चल रहे राहगीरों को कुचल दिया। हादसे में बेकरिया के तिलोई गांव निवासी दो महिलाओं सहित तीन क्षेत्रवासियों और एक ट्रेलर चालक की मौत हुई है, जबकि एक राहगीर महिला और डम्पर चालक घायल हुआ है। (accident in udaipur) चारों राहगीर आपस में रिश्तेदार थे और मालवा चौराहे के पास माता जी के मंदिर जा रहे थे। हादसे की सूचना पर एसपी योगेश गोयल, डीएसपी राजेन्द्र सिंह, थानाधिकारी धनपत सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। accident in udaipur

डीएसपी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मालवा चौराहे के पास हादसा हुआ है। स्पीड ब्रेकर आने से डम्पर चालक ने ब्रेक लगाए, इस दौरान तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने डम्पर को पीछे से टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इधर ट्रेलर की टक्कर से अनियंत्रित हुआ डम्पर डिवाइडर पर चल रहे राहगीरों को चपेट में लेता हुआ सड़क के दूसरी तरफ पलट गया। डम्पर की चपेट में आने से बेकरिया निवासी तीन राहगीरों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं खाई में गिरे ट्रेलर चालक की भी मौत हो गयी है। हादसे में डम्पर चालक और एक अन्य घायल हैं, जिन्हें पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचाया।

हादसे के दौरान ट्रेलर में भरे पत्थर सड़क पर बिखर गए, इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को मोरचरी पहुंचाया और वाहनों को साइड करवाकर रास्ता साफ करवाया, इसके बाद यातायात सुचारू किया जा सका।

सूरजपोल थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि बीती रात माली कॉलोनी सौ फीट रोड पर दो बाइक और चार ठेलों सहित अन्य लोगों को टक्कर मारकर फरार हुए कार चालक की पहचान कर ली गयी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बीती रात तेज रफ्तार ऑडी कार ने सड़क किनारे दो बाइक और चार ठेलों को टक्कर मार दी थी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज रफ्तार कार के बम्पर का एक हिस्सा टूट कर वहीं गिर गया। हादसे में सड़क किनारे खड़े युवक उत्कर्ष गोयल, ठेला संचालक सहित अन्य लोग घायल हुए थे। इसके बावजूद उस कार चालक ने कार रोकी नहीं और तेज रफ्तार में भगाते हुए वहां से फरार हो गया। हादसे में गंभीर घायल हुआ युवक उत्कर्ष गोयल एसीबी डीआईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल का बेटा है। उत्कर्ष को बीती रात गीतांजलि हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया, उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। accident in udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version