Site iconSite icon AR Live News

स्कूली बच्चों के हित में राज्य बजट के लिए भेजा सुझाव

rajasthan samaj seva sansthan udaipur Budget Suggestion for sweterrajasthan samaj seva sansthan udaipur Budget Suggestion for sweter

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भजनलाल सरकार की ओर से राज्य बजट से पूर्व मांगे जा रहे सुझावों के तहत राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर ने सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए स्वेटर की व्यवस्था करने का सुझाव सीएम को दिया है।(Budget Suggestion)

वित्त विभाग के माध्यम से सुझाव में ध्यान दिलाया गया है कि प्रदेश में सरकारी स्कूलों के लाखों बच्चे ऐसे है जो स्वेटर के अभाव में सर्दियों में ठिठुरते हुए स्कूल आने को मजबूर है। ऐसे बच्चे भी है जो स्वेटर के अभाव में सर्दियों में स्कूल आने की हिम्मत भी नहीं कर पाते है। इनके परिजन बच्चों के लिए स्वेटर की व्यवस्था करने मे सक्षम नहीं है।

सुझाव दिया है कि सरकारी स्कूल के बच्चों को सरकार सालाना स्कूल यूनिफार्म व स्टेशनरी उपलब्ध करवाती है। उसी तरह स्वेटर भी उपलब्ध करवाने की आगामी बजट में घोषणा करने से सर्दी के दिनों में भी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति आशानुरूप बनी रहेगी।

संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि 2023 में राजस्थान समाज सेवा संस्थान ने उदयपुर जिले के सरकारी स्कूलों के 500 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए थे।

Exit mobile version