Site iconSite icon AR Live News

बदरीनाथ हाईवे पर अलकनंदा नदी में गिरा टेम्पो ट्रैवलर,10 लोगों की मौत

road accident in rudraprayag Uttarakhandroad accident in rudraprayag Uttarakhand


रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)एआर लाइव न्यूज। उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक टेम्पो ट्रैवलर गाड़ी अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसे में 10 यात्रियों के मौत हो गई है। 14 यात्री घायल हुए है।(road accident in rudraprayag Uttarakhand)

बताया जा रहा है कि बदरीनाथ हाईवे पर रैंतोली के पास एक टेम्पो ट्रैवलर गाड़ी अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई।
एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन व जिला आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके पर पहुंच यात्रियों को रेस्क्यू किया। गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंंचाया गया, जबकि 9 अन्य घायलों को रुद्रप्रयाग के जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

घटना के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं लग पाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला अधिकारी को घटना की जांच के आदेश दिए है। मुख्यमंत्री धामी हादसे की सूचना मिलने के बाद से ही बचाव कार्य पर नजरे रखे रहे।

Exit mobile version