उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को सोशल मीडिया के जरिए धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीएससी-बीएड का छात्र है, वह कांकरी-डूंगरी कांड को लेकर और बीटीपी को लेकर सांसद के बयान से नाराज था। हालां कि गिरफ्तारी के बाद छात्र को उसके धमकीभरे मैसेज पर अब पछतावा हो रहा है। (MP Mannalal rawat recieved life threat) पुलिस ने बताया कि धरियावद निवासी सुनी कुनी उर्फ कुंती भगोरा 21 पुत्र लक्ष्मण को गिरफ्तार किया गया है। युवक जयपुर स्थित एक कॉलेज से बीएससी-बीएड सैकंड ईयर का छात्र है।
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि सांसद मन्नालाल रावत को सोशल मीडिया के जरिए दो अलग-अलग यूजर आईडी से धमकी मिली थी। एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, वह छात्र है, कोई अन्य बैकग्राउंड नहीं है। उसका कमेंट कानूनी तौर पर आपत्तिजनक था, ऐसे में उसे गिरफ्तार किया गया है। दूसरी यूजर आईडी वाले की तलाश की जा रही है।
यू-ट्यूब इंटरव्यू में दिए बयान से नाराज था छात्र
छात्र ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह किसी भी राजनीतिक विचारधारा से नहीं जुड़ा है। बीजेपी सांसद मन्नालाल रावत इंटरव्यू में गुजरात में बीटीपी को नोटा से कम वोट मिलने वाली पार्टी और कांकरी डूंगरी कांड में लोगों को बाहरी(झारखंड) का बताया था, सांसद रावत के इन बयानों से युवक नाराज था और इसी बात से आहत होकर उसने यू-ट्यूब इंटरव्यू के कमेंट बॉक्स में जाकर धमकीभरा मैसेज कर दिया। युवक ने कहा उसे अब गलती पर पछतावा है।
यह केस उन युवाओं के लिए एक उदाहरण भी है, जो किसी भी बात से नाराज होकर सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति या संस्था के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी कर देते हैं, उन्हें यह अंदाजा भी नहीं होता कि उनकी टिप्पणी एक साइबर अपराध की श्रेणी में आ सकती है और यह साइबर अपराध उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है। ऐसे में आप किसी भी विचारधारा के हों, किसी बात पर या किसी के बयान पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए सही और सम्मानजनक शब्दों का चयन करना जरूरी है।
udaipur police arrest accused of life threat to MP Mannalal rawat
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

