4-5 दिन दोपहर बाद कहीं-कहीं आंधी बारिश की संभावना
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मानसून के राजस्थान में प्रवेश से पूर्व मेवाड़ सहित प्रदेश में कई स्थानों पर प्री-मानसून की बारिश हो रही है। बीती रात चित्तौड़ के भोपालसागर व श्रीगंगानगर में सर्वाधिक 14-14 मिलीमीटर बारिश हुई। (Pre-monsoon rain)
मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में मालपुरा (टोंक) 9, अराई (अजमेर) 8, किशनगढ़ 5,
मिमी, मेवाड़ में नाथद्वारा 6, बड़ी सादड़ी 5, वल्लभनगर 2, कुंभलगढ़ 2 तथा निम्बाहेड़ा में 2 मिलीमीटर बारिश हुई।
उदयपुर जिले में भी कई जगह हल्की बारिश हुई।
पूर्वानुमान अनुसार पश्चिमी राजस्थान में आगामी तीन दिन व पूर्वी राजस्थान में आगामी 4-5 दिन दोपहर बाद कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।
कई स्थानों पर अभी भी गर्मी का असर है तेज
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज की गई है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री श्रीगंगानगर में दर्ज हुआ।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

