Site iconSite icon AR Live News

राज्य में 190 हैक्टेयर क्षेत्रफल के 95 माइनर मिनरल प्लॉटों की ई-नीलामी 25 जून से

Department of Mines & Geology rajasthanDepartment of Mines & Geology rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में 190.13 हैक्टेयर क्षेत्रफल के 95 माइनर मिनरल प्लॉटों की नीलामी ई-पोर्टल एमएसटीसी पर 25 जून से शुरू होगी।(minor mineral E-auction)

निदेशक माइंस एवं भूविज्ञान भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि ई-नीलामी भारत सरकार के पोर्टल एमएसटीसी पर 25 जून से 10 जुलाई के दौरान होगी। बोलीदाता को भारत सरकार के पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। पहले से पंजीकृत को दुबारा पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

जैसलमेर, जालौर, बालोतरा, राजसमंद, भीलवाड़ा, सलूंंबर, नीम का थाना, जोधपुर ग्रामीण, डीग, नागौर व ब्यावर में माइनर मिनरल क्वार्टज, फेल्सपार, सेंडस्टोन, मेसेनरी स्टोन के 95 खनिज प्लॉटों के 50 वर्ष के लिए माइनिंग लाइसेंस ई-नीलामी से जारी होंगे। इनमें 72 प्लॉट मेसेनरी स्टोन, 13 प्लॉट क्वार्टज फेल्सपार और 10 प्लॉट सेंड स्टोन के नीलाम होंगे।

ई-नीलामी में भाग लेने के इच्छुक आमजन, कंपनियां आदि कोई भी कहीं से भी एमएसटीसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर निश्चित दिनांक व निर्धारित समयानुसार हिस्सा ले सकते हैं। माइनर मिनरल्स के माइनिंग प्लॉटों की विस्तृत जानकारी, प्रक्रिया और अन्य शर्तें आदि विभागीय वेबसाइट व एमएसटीसी पोर्टल पर उपलब्ध है।

Exit mobile version