Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में बंदूक की दुकान में विस्फोट: दुकान मालिक सहित दो की मौत

two died in blast at arms shop in udaipurtwo died in blast at arms shop in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के सबसिटी सेंटर के पास मंगलवार दोपहर बंदूक की दुकान (आर्म्स शॉप) में अचानक तेज विस्फोट हुआ। ब्लास्ट इतना तेज था कि आवाज क्षेत्र में काफी दूर तक सुनाई दी, वहीं दुकान के परखच्चे उड़ गए और दुकान में मौजूद दुकान मालिक सहित दो लोगों की मौत हो गयी। धमाके की आवाज सुनकर एक बार तो क्षेत्रवासी सहम गए। बंदूक की दुकान के आस-पास काफी भीड़ इकट्ठी हो गयी। two died in blast at arms shop in udaipur

विस्फोट की सूचना पर आईजी अजयपाल लांबा, एसपी योगेश गोयल सहित पुलिस के अन्य आलाधिकारी मय जाब्ता, सिविल डिफेंस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी छगन पुरोहित ने बताया कि विस्फोट में आर्म्स शॉप के मालिक राजेन्द्र देवपुरा और दुकान पर काम कर रहे एक मजदूर की मौत हुई है। दुकान मालिक की शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दे दी है, वहीं दूसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि दुकान में विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दी गयी है। सबसिटी सेंटर के पास राजेन्द्र देवपुरा एंड कंपनी के नाम से आर्म्स शॉप है, आज दोपहर दुकान में अचानक तेज विस्फोट हुआ। सूचना पर पुलिस जाब्ता और सिविल डिफेंस की टीम पहुंची। सिविल डिफेंस की टीम ने दुकान से दोनों शवों को निकाला और मोरचरी पहुंचाया गया। एफएसएल टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। दुकान में विस्फोटक के अवैध संधारण का संदेह है, ऐसे में किस प्रकार की विस्फोटक सामग्री से ब्लास्ट हुआ और उसका कितना स्टॉक रखा था सहित हर पहलू की जा की जा रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version