Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में बारिश : तेज हवाएं भी चली

rain in Udaipurrain in Udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मौसम विभाग का पूर्वानुमान फिर सटीक निकला। सोमवार को उदयपुर सहित मेवाड़ में कई जगह दोपहर बाद तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश भी हुई। (rain in Udaipur)

उदयपुर में सुबह से ही बादलों की मौजूदगी बनी रही, दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर के आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन, तेज का दौर शुरू हुआ। इसके बाद बारिश भी शुरू हुई। शहर में दोपहर करीब पौने दो बजे शहरी क्षेत्र में भी बारिश का दौर शुरू हुआ। इससे आमजन को गर्मी से राहत मिली। उदयपुर शहर के मुकाबले आसपास के क्षेत्रों में हवा की रफ्तार ज्यादा रही।

मौसम विभाग ने 7 जून को ही पूर्वानुमान जारी किया था उसमें बताया गया था कि 10 जून से उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में अांधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। उस अनुरूप आज तेज हवाएं भी चली और बारिश भी हुई।

इस बार मानसून को लेकर ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि मौसम विभाग के जो पूर्वानुमान लगाया उससे भी आशानुरूप गति से मानसून आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान आगामी 20 जून तक राजस्थान में मानसून की एंट्री हो सकती है और 25 जून तक उदयपुर सहित मेवाड़ के अधिकांश हिस्से में मानसून के छाने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version