Site iconSite icon AR Live News

महाराणा प्रताप जयंती पर प्रताप की 57 फीट ऊंची प्रतिमा का हुआ दुग्धाभिषेक, शहर में निकली वाहन रैली

Maharana Pratap Jayanti 2024 Pratap 57 feet statue was milk anointed at pratap gaurav kendra udaipurMaharana Pratap Jayanti 2024 Pratap 57 feet statue was milk anointed at pratap gaurav kendra udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। महाराणा प्रताप जयंती (Maharana Pratap Jayanti 2024) पर आज 9 जून की सुबह महाराणा प्रताप की 57 फीट ऊंची प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया गया। सुबह नगर निगम की 2 फायर बिग्रेड के जरिए दुग्धाभिषेक किया गया। इसके बाद शहरभर में वाहन रैली निकाली गयी। दुग्धाभिषेक कार्यक्रम के समय राजस्थान सरकार के मंत्री सुरेश रावत, विधायक फूल सिंह मीणा, आरएसएस के पदाधिकारियों सहित अन्य नेता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में बीती शाम उदयपुर आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रताप गौरव केन्द्र में हुए समारोह का उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में महाराणा प्रताप को नमन करते हुए कहा कि सरकार ने 100 करोड़ की प्रताप टूरिस्ट सर्किट योजना की तैयारी की है, ताकि यहां घूमने आने वाले सैलानी यहां के शूरवीरों की गाथा को अपने साथ ले जा सकें। उन्होंने वियतनाम के राष्ट्राध्यक्ष का उदाहरण सुनाते हुए भी कहा कि उन्होंने भी भारत यात्रा के दौरान महाराणा प्रताप की समाधि के बारे में पूछा था और कहा था कि उन्हीं के जीवन-संघर्ष ने वियतनाम को अपनी मातृभूमि के लिए बड़ी शक्तियों से भी लोहा लेने की प्रेरणा दी।

महाराणा प्रताप जयंती पर प्रताप गौरव केन्द्र में आज दिनभर विभिन्न कार्यक्रम होंगे, इसके बाद आज रात 8 बजे वीर रस कवि सम्मेलन :जो दृढ़ राखे धर्म को” होगा। कवि सम्मेलन में ख्यात कवि हरिओम सिंह पंवार, किशोर पारीक, अशोक चारण, अजात शत्रु, सुदीप भोला, राम भदावर, मनु वैशाली, शिवांगी सिकरवार, ब्रजराज सिंह जगावत अपनी ओजस्वी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version