Site iconSite icon AR Live News

स्ट्रोक के बाद रिहेबिलिटेशन और सिर दर्द के उपचार के आधुनिक विधाओं पर चिकित्सकों ने किया मंथन

stroke rehabilitation conference in pacific medical college and hospital udaipurstroke rehabilitation conference in pacific medical college and hospital udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर (PMCH Udaipur) के पेसिफिक सेन्टर ऑफ न्यूरो साइन्सेस की ओर से एक दिवसीय 11वीं उदयपुर कॉन्फ्रेंस ऑन स्ट्रोक एंड एक्स-2024 का आयोजन हुआ। कॉन्फेंस में मुम्बई से वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरो रिहेब्लिटेशन एवं इण्डियन स्ट्रोक ऐसोसियेशन के प्रिसिंडेन्ट डॉ. निर्मल सूर्या ने न्यूरो रिहैबिलिटेशन इन इंडिया के सन्दर्भ में रिहेबिलिटेशन की आधुनिक तकनीकों पर प्रकाश डाला।

पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चैयरमैन राहुल अग्रवाल ने बताया कि सभी प्रकार के लकवा व न्यूरोलॉजी तकलीफों जैसे गर्दन दर्द, कमर दर्द, सिर दर्द के रोगियों को आगामी आने वाले समय मे आधुनिक रिहैबिलिटेशन सुविधा पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जल्द उपलब्ध करवायी जाएगी।

जोधपुर से आये डॉ.प्रवीण सुराणा ने आम जन में पायी जाने वाली आम समस्या सिरदर्द के कारणों व उसके नवीन उपचारों के बारे में बतायाए दिल्ली से आये सीनियर न्यूरोइंटरवेंशन विशेषज्ञ डॉ. अरविंद नंदा ने एक्यूट स्ट्रोक के रोगियों में न्यूरोइंटरवेंशन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी।

पेसिफिक हॉस्पिटल के न्यूरोइंटरवेंशन विशेषज्ञ डॉ.अतुलाभ वाजपेयी ने न्यूरोइंटरवेंशन के संदर्भ में समकालीन न्यूरोथियोलॉजी पर अपने विचार व्यक्त किए। न्यूरोसर्जन डॉ. नरेन्द्र मल ने बैक एंड नैक पेन के अपने न्यूरोसर्जरी केस प्रेजेंट किए, साथ-साथ न्यूरो रिहैबिलिटेशन विशेषज्ञों में डॉ. जिम्साद, डॉ. सुबिन सोलोमन, डॉ. कविता जैन, डॉ. पीयूष देवपुरा, डॉ. जफर खान, डॉ. सूरज एवं अन्य विशेषज्ञ अपने प्रेजेंटेशन दिए। इस दौरान मस्तिष्क रोगियों में बोटॉक्स थैरेपी पर भी मंथन किया गया। न्यूरो कॉन्फ्रेंस में उदयपुर संभाग के लगभग 200 से ज्यादा चिकित्सक, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ व न्यूरो रिहैबिलिटेशन एक्सपर्ट्स हिस्सा लिया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version