Site iconSite icon AR Live News

मेवाड़ में कुछ जगह 10 जून से आंधी और बारिश की संभावना

LONG RANGE FORECAST FOR THE 2024 SOUTHWEST MONSOON SEASON RAINFALLLONG RANGE FORECAST FOR THE 2024 SOUTHWEST MONSOON SEASON RAINFALL

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर संभाग में 10 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को इसको लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। इससे गर्मी का असर भी कम हो सकता है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कुछ भागों में बारिश हुई है। (Possibility of storm and rain at some places in Udaipur division)

मौसम विभाग के अनुसार 10 जून से उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने तथा शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कुछ जगह बारिश हुई है। गंगानगर के रायसिंह नगर में 14 मिलीमीटर बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तीव्र मेघगर्जन, तेज अंधड़ (हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा) व बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में तेज अंधड़ के साथ कहीं-कहीं बारिश, वज्रपात व ओलावृष्टि की संभावना है। 8-9 जून को भी बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आंधी व हल्की बारिश हो सकती।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version