Site iconSite icon AR Live News

राहुल गांधी ने मोदी और शाह पर लगाया बिगेस्ट स्टॉक मार्केट स्कैम का आरोप, जेपीसी की मांग की

rahul gandhi alleges biggest stock market scam related 4 june election result demands jpc proberahul gandhi alleges biggest stock market scam related 4 june election result demands jpc probe

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 4 जून लोकसभा चुनाव परिणाम के दिन स्टॉक मार्केट की गिरावट को बड़ा घोटाला बताया। उन्होंने इसकी जांच जेपीसी (ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी) से कराने की मांग की। biggest stock market scam

राहुल गांधी ने बताया कि पहले गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आने वाली 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे, तो शेयर बाजार आसमान पर जाएगा। इसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी आने की बात कहते हुए लोगों को शेयर खरीदने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसके तुरंत बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इसी तरीके से शेयर बाजार में जोरदार उछाल की बात कही थी। इसके बाद एग्जिट पोल से भ्रम फैलाया गया।

राहुल गांधी ने कहा भाजपा के सबसे बड़े नेताओं ने रिटेल इन्वेस्टर को मैसेज दिया है कि आपको स्टॉक खरीदना चाहिए। भाजपा के नेताओं को पता था कि एग्जिट पोल गलत हैं। भाजपा को इंटर्नल सर्वे में पता चला था कि पार्टी की 200 से 220 सीटें आ रही है। उनके पास जानकारी थी कि भाजपा को बहुमत नहीं मिल रहा और वो जानते थे कि 4 जून को क्या होने वाला है। फिर भी मार्केट को अस्थिर करने की कोशिश की। लोगों का 30 लाख करोड़ रुपए डूब गया है। हजारों-लाखों करोड़ रुपए का फायदा कुछ चंद लोगों को हुआ है। इसी वजह से हम जांच चाहते हैं। यह देश का सबसे बड़ा स्कैम है।

राहुल ने कहा लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन यानी 4 जून को सेंसेक्स 4389 अंक गिरा। इससे निवेशकों को 31 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। 4 जून को बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का ओवर ऑल मार्केट कैप 395 लाख करोड़ रुपए हो गया था, जो एक दिन पहले यह लगभग 426 लाख करोड़ रुपए था। जो भी हुआ वह नॉर्मल नहीं है। हम जेपीसी की मांग कर रहे हैं, ताकि लोगों को इस मामले में पता चल सके।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version