उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा चुनाव में उदयपुर सीट के लिए मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी मन्नालाल रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा को 261608 वोट से हराकर लोकसभा में अपनी सीट पक्की कर ली। रावत ने परिवहन विभाग से वीआरएस लेकर लोकसभा चुनाव लड़ा था जबकि ताराचंद मीणा उदयपुर के कलेक्टर रह चुके है और उस दौरान उन्होंने मिशन कोटड़ा चलाकर प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से मेवाड़ में अपनी राजनीतिक जड़े मजबूत करने का काम किया था। udaipur loksabha election result 2024 mannalal rawat wins
उदयपुर सीट के लिए 23 राउंड में हुई मतगणना
उदयपुर के आर्ट्स कॉलेज में मंगलवार को उदयपुर सीट के लिए 23 राउंड में हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी मन्नालाल रावत को 738286 वोट मिले जबकि ताराचंद मीणा को 476678 वोट मिले। भारत आदिवासी पार्टी के प्रकाश चंद को 217138 वोट मिले जबकि बीएसपी के दलपत राम गरासिया को 14460 वोट, निर्दलीय डॉ.सविता कुमारी अहारी को 8162, प्रभूलाल मीणा को 7996, कंजीलाल डामोर को 5931, इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी के राजेंद्र कुमार मीणा को 6777 वोट मिले जबकि 22948 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। udaipur loksabha election result 2024 mannalal rawat of bjp wins with big margin
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

