Site iconSite icon AR Live News

शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स औंधे मुंह गिरा

share market crash sensex dip 6000 pointsshare market crash sensex dip 6000 points

एआर लाइव न्यूज। देश में लोकसभा चुनाव की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। रूझानों में भाजपा बहुमत के आंकड़े से दूर है, भले ही भाजपा एनडीए के साथ सरकार बनाती दिख रही है, लेकिन 400 पार के नारे से बहुत दूर होने के चलते मंगलवार सुबह शेयर बाजार के खुलते ही गिरावट शुरू हो गयी। (share market crash sensex dip 6000 points)

सेंसेक्स औंधे मुंह गिरा है। शेयर बाजार में आई इस गिरावट के चलते निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है। निवेशकों की करीब 30 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 21.5 लाख करोड़ रुपये घटकर 404 42 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में मंगलवार को शुरू हुआ गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीएसई का सेंसेक्स 6094 अंक की गिरावट लेते हुए 70374 के लेवल पर आ गया। वहीं दूसरी ओर निफ्टी इंडेक्स करीब 1947 अंक की भारी गिरावट के साथ फिसलकर 21,316 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। सेंसेक्स 7.97 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 50 में 8.37 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। Sensex crashes over 6000 points following disappointing early counting trends in the elections

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version