Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान लोकसभा चुनाव परिणाम: भाजपा की हैट्रिक रूकी, कांग्रेस ने 8 सीटें जीती

rajasthan loksabha election result 2024 bjp 14 congress won 8 three seats for othersrajasthan loksabha election result 2024 bjp 14 congress won 8 three seats for others

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की मजबूती के चलते 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा राजस्थान में 25 में से 25 सीटें जीतने की हैट्रिक लगाने में सफल नहीं हो पायी। 2019 और 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राजस्थान की 25 में से 25 सीटें जीती थी, लेकिन इस बार 11 सीटें हारने से भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ है। (rajasthan lok sabha election 2024 Final Result) वहीं देश में भाजपा बहुमत के आंकड़े से दूर है, ऐसे में भाजपा एनडीए गठबंधन के साथ सरकार बना सकती है।

राजस्थान में हाल ही हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर से सत्ता में लौटी तो उसका राजनीतिक उत्साह और बढ़ गया। भाजपा लोकसभा चुनाव में भी राजस्थान की 25 में से 25 सीटेंं जीतकर हैट्रिक बनाने का दावा कर रही थी और उसी लक्ष्य के साथ चुनाव भी लड़ा, लेकिन मतदाताओं ने भाजपा की तमाम कोशिशों पर पानी फेर दिया। कांग्रेस के मजबूती से चुनाव लड़ने और तीन सीटों पर इंडिया गठबंधन के मजबूत प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में उतरने से भाजपा जीत की हैट्रिक बनाने में सफल नहीं हो पायी। मेवाड़ पूर्व राजघराने की बहू और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ की पत्नी महिमा कुमारी मेवाड़ ने राजसमंद में 3 लाख 92 हजार 223 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है, यह जीत पूरे राजस्थान में मतों के अंतर में सबसे बड़ी जीत है।

  1. बीकानेर : अर्जुन राम मेघवाल BJP : गोविंद राम मेघवाल INC : 55711
  2. जयपुर ग्रामीण : रावराजेन्द्र सिंह BJP : अनिल चौपड़ा INC : 1615
  3. जयपुर : मंजू शर्मा BJP : प्रताप सिंह खाचरियावास INC : 331767
  4. अलवर : भूपेन्द्र यादव BJP : ललित यादव INC : 48282
  5. अजमेर : भागीरथ चौधरी BJP : रामचन्द्र चौधरी INC : 329991
  6. पाली : पीपी चौधरी BJP : संगीता बेनीवाल INC : 245351
  7. जोधपुर : गजेन्द्र सिंह शेखावत BJP : करण सिंह INC : 115677
  8. जालोर : लुम्बाराम BJP : वैभव गहलोत INC : 201543
  9. उदयपुर : मन्नालाल रावत BJP : ताराचंद मीणा INC : 261608
  10. चित्तौड़गढ़ : सीपी जोशी BJP : उदयलाल आंजना INC : 389877
  11. राजसमंद : महिमा कुमारी मेवाड़ BJP : दामोदर गुर्जर INC : 392223
  12. भीलवाड़ा : दामोदर अग्रवाल BJP : सीपी जोशी INC : 354606
  13. कोटा : ओम बिड़ला BJP : प्रहलाद गुंजल INC : 41974
  14. झालावाड़-बारां : दुष्यंत सिंह BJP : उर्मिला जैन INC : 370989
  1. गंगानगर : कुलदीप इंदौरा INC : प्रियंका बालन मेघवाल BJP : 88153
  2. चूरू : राहुल कस्वां INC : देवेन्द्र झाझरिया BJP : 72737
  3. झुंझुनू : विजेन्द्र ओला INC : शुभकरण चौधरी BJP : 18235
  4. भरतपुर : संजना जाटव INC : रामस्वरूप कोली BJP : 51983
  5. करौली-धोलपुर : भजनलाल जाटव INC : इंदूदेवी BJP : 98945
  6. दौसा : मुरारीलाल मीणा INC : कन्हैयालाल मीणा BJP : 237340
  7. टोंक-सवाईमाधोपुर : हरिशचन्द्र मीणा INC : सुखवीर सिंह जोनपुरिया BJP : 64949
  8. बाड़मेर : उम्मेदाराम बेनीवाल INC : रवीन्द्र सिंह भाटी निर्दलीय : 118176
  1. सीकर : अमराराम चौधरी CPI(M) : सुमेदानंद सरस्वती BJP : 72896
  2. नागौर : हनुमान बेनीवाल RLTP : ज्योति मिर्धा BJP : 42225
  3. बांसवाड़ा : राजकुमार रोत, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) : महेन्द्रजीत सिंह मालवीया BJP : 247054

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version