Site iconSite icon AR Live News

गोल्डन पीरियड में पहुंचे बुजुर्ग को किया लकवा मुक्त

paralyzed patient life saving golden period gbh american hospital udaipurparalyzed patient life saving golden period gbh american hospital udaipur

उदयपुर। लकवा होने पर समय की महत्ता जाहिर करता उदाहरण दिखाई दिया। लकवे की पहचान कर सही समय पर न्यूरोलॉजिकल सेंटर पहुंचकर परिजनों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग को लकवा बढ़ने से बचा लिया। यह संभव हुआ जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल (gbh american hospital udaipur) के न्यूरो साइंसेस विभाग में जहां टीम ने तत्परता दिखाते हुए मेकेनिकल थ्रोम्बेक्टॉमी की।

उदयपुर के ही रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग को पिछले दिनों शरीर के आधे हिस्से में लकवा हो गया था। घर में मौजूद परिजनों ने इस स्थिति को समझते हुए तुरंत निर्णय लेकर उन्हें बिना समय गवाएं जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल के इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। यहां स्ट्रोक रेडी टीम ने तत्परता दिखाते हुए मरीज को न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज तापड़िया को दिखाया। उन्होंने न्यूरो सर्जन डॉ. शंकराराम चौधरी को शामिल करते हुए यहां विभिन्न जांचों के बाद मरीज को तुरंत आरटीपीए इंजेक्शन देकर मेकेनिकल थ्रोम्बेक्टॉमी के लिए कैथलेब में लिया। जहां धमनी में रक्तप्रवाह की जांच के लिए पैर की धमनी से गाइड वायर मस्तिष्क में जमे थक्के तक पहुंचाया गया। इस प्रक्रिया से मस्तिष्क की धमनी में जमा थक्का बाहर निकाला गया। इसके निकलते ही रोगी फिर से पहले जैसी स्थिति में आ गए।

यह इसलिए संभव हुआ कि मरीज को लकवा होने के आधे घंटे में ही परिजन उन्हें जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल लेकर पहुंच गए थे। डॉ. पंकज तापडिया ने बताया कि लकवा होने के शुरूआती तीन घंटे काफी महत्वपूर्ण होते है। इसी महत्ता को समझते हुए परिजन मरीज को हॉस्पिटल लेकर आए थे। इमरजेंसी टीम ने स्ट्रोक रेडी टीम की मदद से मरीज का तुरंत इलाज शुरू कर कुछ ही घंटे में मरीज को लकवा मुक्त किया।

paralyzed patient life saving golden period gbh american hospital udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version