Site iconSite icon AR Live News

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: 13 राजस्थानियों की मौत

13 died in tractor trolley accident in rajgarh madhya pradesh13 died in tractor trolley accident in rajgarh madhya pradesh

एआर लाइव न्यूज। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में रविवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुए सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 16 लोग गंभीर घायल हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सभी बाराती सवार थे और झालावाड़ से राजगढ़ बारात लेकर जा रहे थे। ट्रैक्टर चालक नशे में था, राजगढ़ में खामखेड़ा से कुछ दूर पिपलौदी मोड़ पर ट्रैक्टर सड़क से उतरकर खाई में जा गिरा और पलट गया।(tractor trolley accident rajgarh MP)

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार, हाहाकार मच गया। रेस्क्यू के लिए आस-पास के लोगों ने मदद शुरू की, सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे लोगों सहित सभी घायलों को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हादसे में 5 महिलाएं, 5 बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हुई है, मृतकों में दूल्हे की मुंहबोली गर्भवति बहन रामकली भी है। जबकि गंभीर घायल दो बच्चों सहित 4 लोगों को भोपाल रैफर किया गया है। अन्य घायलों का राजगढ़ के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी बाराती राजस्थान के झालावाड़ और बारां के रहने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि झालावाड़ जिले के अकलेरा कस्बे में मोतीपुरा गांव निवासी तातूड़िया परिवार की बारात मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में देहरीनाथ पंचायत के गांव कमालपुर जा रही थी। करीब 50 बाराती ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे। बारात पिपलौदी मोड़ पर पहुंची ही थी कि अचानक ट्रैक्टर सड़क उतरकर खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रॉली पलट गयी और कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version