Site iconSite icon AR Live News

प्रदेश में 4911 लोगों को हीट स्ट्रोक, अब तक 10 की मौत

10 people died due to heat stroke in rajasthan10 people died due to heat stroke in rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश में जारी भीषण गर्मी के चलते बीते तीन महीनों में अब तक 4911 लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो चुके हैं, जबकि इनमें 10 लोगों की हीट स्ट्रोक से मौत हो गयी है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के गंगानगर 46.2 और कोटा 46.1 डिग्री सेल्यियस में सबसे अधिक तापमान रहा। (heat wave death in rajasthan)

उदयपुर के लिए राहत की बात है कि प्रदेश के तीन शहर जहां दिन का तापमान सबसे कम है, उनमें उदयपुर शामिल है। माउंट आबू 31, सिरोही 37.4 और उदयपुर 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालां कि उदयपुर में रात का तापमान तुलनात्मक अधिक है, उदयपुर में दिन और रात के तापमान में सिर्फ साढ़े नौ (9.5) डिग्री का ही अंतर है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में हीट स्ट्रॉक से मार्च से लेकर अब तक 10 मौतें हो चुकी हैं, वहीं 4911 लोग हीट स्ट्रॉक की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंचे हैं। जन स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि हीट वेव को लेकर समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। हीटवेव की चपेट में आने से प्रदेश में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। किसी व्यक्ति की हीटवेव से मौत हुई है या नहीं, यह तय करने के लिए एक डेथ ऑडिट कमेटी बनायी गयी है, जो भारत सरकार के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार संदिग्ध मौतों के कारणों की जांच कर यह प्रमाणित करते हैं कि व्यक्ति की मौत हीटवेव से हुई है या नहीं।

डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि तेज गर्मी के दौरान गंभीर बीमारियों और अन्य कारणों से भी मौतें हो जाती हैं, लेकिन भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार उन मौतों को हीट स्ट्रॉक से हुई मौत नहीं माना जा सकता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version