Site icon AR Live News

प्रदेश में कुछ जगहों पर 48 घंटों में हल्की बारिश की संभावना

monsoon rain update udaipur

राजस्थान मौसम अपडेट

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। उदयपुर में दिन के तापमान में कमी आयी है, लेकिन गर्मी से बहुत ज्यादा राहत नहीं मिल पायी है। (Rajasthan weather update)

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने तथा अधिकांश भागों में 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड होने की संभावना है। आज गंगानगर, हनुमानगढ़, धौलपुर व भरतपुर में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज की जा सकती है।

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 48 घंटों के दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने व दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चल सकती है। इस दौरान हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।

राज्य के अधिकांश भागों में अगले दो-तीन दिन हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान की सीमावर्ती क्षेत्रों में 4 और 5 जून को पुनः अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड होने तथा कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की संभावना है।’

Exit mobile version