Site iconSite icon AR Live News

रिश्वत में आईफोन लेते ट्रेप हुए थानाधिकारी, कांस्टेबल भी गिरफ्तार

jaipur acb arrest police station SHO for taking iphone in bribe in behror kotputlijaipur acb arrest police station SHO for taking iphone in bribe in behror kotputli

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर की टीम ने शनिवार को कोटपूतली-बहरोड़ में कार्यवाही करते हुये थानाधिकारी राजेश कुमार और कांस्टेबल अजीत सिंह को रिश्वत में आईफोन लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी थानाधिकारी और कांस्टेबल आईफोन के साथ ही 15 हजार रूपए नगद रिश्वत भी मांग रहे थे, लेकिन जब आईफोन लेते धरे गए, तब रिश्वत में 15 हजार रूपए बाद में लेने के बात कही। (jaipur acb arrest police SHO)

एसीबी डीजी डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि पुलिस थाना सदर बहरोड़ पर दर्ज प्रकरण में मदद करने और आरोपी नहीं बनाने की एवज में थानाधिकारी राजेश कुमार और कांस्टेबल आईफोन और 15 हजार रूपए नगद रिश्वत मांग रहे हैं। रिश्वत में आईफोन और नगद राशि नहीं देने पर मामले में आरोपी बनाने की धमकी दी जा रही है।

एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया किया। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आज शनिवार को एसीबी टीम ने सदर थाना बहरोड थानाधिकारी राजेश कुमार और कांस्टेबल अजीत सिंह को परिवादी से आईफोन का पैकेट लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्यवाही के दौरान आरोपी कांस्टेबल अजीत सिंह ने परिवादी से रिश्वत के 15 हजार रुपये बाद में लेने की बात कही।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version