Site iconSite icon AR Live News

कोचिंग क्लासेज ऑनलाइन मोड पर चलाने के निर्देश: छात्रों को हीट वेव से बचाने का प्रयास

coaching institutes will run on online mode due to heat wavecoaching institutes will run on online mode due to heat wave

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कोचिंग सेंटर्स को ऑनलाइन मोड पर चलाने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि भीषण गर्मी में कोचिंग सेंटर आने वाले छात्रों को हीट वेव से बचाया जा सके। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टर्स को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। हालां कि उच्च शिक्षा विभाग ये यह भी स्पष्ट किया है कि अगर किसी कारणवश कुछ क्लासेज ऑफलाइन लेनी जरूरी हों, तो उनका समय दोपहर 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच का नहीं होना चाहिए। coaching classes online due to heat wave

31 मई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेश में भीषण गर्मी और हीट वेव के प्रभाव और बचाव के संबंध में चर्चा की थी। मुख्यमंत्री ने छात्रों को हीट वेव से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। इस समीक्षा बैठक के बाद उच्च शिक्षा विभाग में सभी जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया कि वो अपने जिले में मौजूद सभी कोचिंग सेंटर्स के संचालकों को पाबंद करें कि वो कोचिंग कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन मोड पर ही करें।

coaching classes online due to heat wave : coaching institutes will run on online mode due to heat wave, higher education department release order to all district collectors

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version