Site iconSite icon AR Live News

खुशखबरी: मानसून केरल पहुंचा

speed Boat Ride FatehSagar Lakespeed Boat Ride FatehSagar Lake

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने आज 30 मई को केरल में दस्तक दे दी है और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में आगे बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग ने मानसून के केरल पहुंचने की अधिकृत घोषणा की है। (monsoon 2024)

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार तय समय से दो दिन पहले मानसून की केरल में एंट्री हो गई है। मानसून पूरे नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा, मेघालय और असम के अधिकांश हिस्सों सहित पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को बताया था कि अगले 24 घंटों के दौरान केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। मानसून के केरल में प्रवेश करने के बाद कोट्टयम जिले में मानसून की पहली बारिश हुई है। मानसून की बारिश से इस क्षेत्र के लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र और केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सो, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों और असम और मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान आगामी 20 जून तक राजस्थान में मानसून की एंट्री हो सकती है। मेवाड़-हाड़ौती के रास्ते मानसून के राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना है। 25 जून तक मेवाड़ के अधिकांश हिस्से में मानसून के छाने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान आगामी 8 जुलाई तक मानसून पूरे देश में छा जाएगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version