Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: फूड पॉइजनिंग से 3 की मौत, 36 अस्पताल में भर्ती, शादी के भोज के बाद बिगड़ी तबियत

three died 36 hospitalised after food poisoning in kotra udaipur rajasthanthree died 36 hospitalised after food poisoning in kotra udaipur rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र में सावन क्यारा गांव में सोमवार रात शादी समारोह के भोज के बाद करीब 40 लोगों की तबियत बिगड़ गयी, दूषित भोजन (फूड पॉइजनिंग) से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गयी है, वहीं करीब 36 लोगों की तबियत खराब हुई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दो लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें चिकित्सकों ने गुजरात के बड़े अस्पताल के लिए रैफर किया है।(food poisoning in udaipur)

फूड पॉइजनिंग की सूचना पर कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी हॉस्पिटल पहुंचे और बीमार लोगों की कुशलक्षेम पूछी। कोटड़ा पुलिस ने बताया कि फूड पॉइजनिंग से सावन क्यारा निवासी महिला अमिया और बोरडी कलां निवासी मसरू और बाबू की मौत हुई है।(food poisoning in udaipur)

कोटड़ा पुलिस ने बताया कि सोमवार को सावन क्यारा गांव में चतरू के घर शादी समारोह का भोज (जीमण) था। भोज में शामिल होने के लिए चतरू के ब्याईजी बोरडी कला निवासी कालू जी करीब 70-80 लोगों के साथ सावन क्यारा गांव पहुंचे। शाम को 8 बजे सभी ने भोजन किया और इसके बाद सभी अपने गांव लौट गए। देर रात करीब 2-3 लोगों की तबियत खराब हुई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया और सभी सो गए। आज मंगलवार सुबह 5 बजे से एक के बाद एक लोगों की तबियत खराब होनी शुरू हुई। बोरडी कला गांव के करीब 24 लोग और सावन क्यारा गांव के करीब 14 लोग तबियत खराब होने से अस्पताल पहुंचे। जिनमें बोरडी कला गांव के मसरू, बाबू और सावन क्यारा गांव की अमिया की मौत हो गयी। अन्य बीमार लोगों का उपचार चल रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version