आईजोल,(एआर लाइव न्यूज)। रेमल तूफान के कारण मंगलवार को मिजोरम में आईजोल में एक खदान ढह गयी। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि कुछ लापता है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन बारिश और खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में समस्याएं आ रही हैं।(mizoram landslide)
जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफान रेमल के असर के कारण राज्यों मिजोरम, असम, नागालैंड और मेघालय में बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते ही मंगलवार को मिजोरम मे आईजोल में पत्थर की खदान ढह गयी। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गयी, जबकि कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आईएमडी ने पूर्वोत्तर राज्यों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है। mizoram landslide
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया के जरिए हादसे में शोक व्यक्त किया है। मिजोरम सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मिजोरम में खराब मौसम के चलते आवश्यक सेवाओं संबंधित कार्यालयों के अलावा अन्य सभी स्कूलों, बैंकों, वित्तीय संस्थानों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और सरकारी कार्यालयों को बंद करने का आदेश दिए गए हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredYu यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

