Site iconSite icon AR Live News

हिन्दुस्तान जिंक का शिक्षा संबल कार्यक्रम: एक महीने के कैंप में 1400 बच्चे ले रहे हिस्सा

hindustan zinc shiksha sambal program 1400 students took part in summer camphindustan zinc shiksha sambal program 1400 students took part in summer camp

उदयपुर। गर्मी की छुट्टियों में नानी की घर जाना और सिर्फ खेलकूद के व्यस्त रहने के बजाए 1400 बच्चे ऐसे भी हैं, जिन्होंने खुद के लिए अनुशासन, अध्ययन, खेलकूद, व्यक्तित्व निखार जैसे सर्वांगीण विकास के विषयों को चुना है। हिंदुस्तान जिंक के शिक्षा संबल कार्यक्रम से जुड़कर ये बच्चे उनके जीवन और कॅरियर को नयी दिशा देने में लगे हैं।(hindustan zinc shiksha sambal program)

हिन्दुस्तान जिंक की हेड सीएसआर अनुपम निधि ने बताया कि हिन्दुस्तान जिंक द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा संबंल कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविरों में पंतनगर, रूद्रपुर उत्तराखण्ड सहित राज्य के 7 जिलों उदयपुर, सलुम्बर, राजसमंद, चित्तौडगढ़, भीलवाड़ा, शाहपुरा एवं अजमेर के राजकीय विद्यालयों के 1400 से अधिक बच्चें उत्साह से भाग ले रहे है। इन प्रशिक्षण शिविरों में बच्चों को विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ ही शारीरिक, खेलकूद, बौद्धिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़कर उनके सर्वागिंण विकास की ओर अग्रसर किया जा रहा है। hindustan zinc shiksha sambal program

विद्या भवन सोसायटी उदयपुर के सहयोग से हिन्दुस्तान जिंक द्वारा सिनियर सैकण्डरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर की औपचारिक शुरूआत की गयी। 22 मई से 18 जून तक आयोजित होने वाले इस आवासीय प्रशिक्षण शिविरों में 8 वीं, 10 वीं कक्षा एवं 12वीं कक्षा के 1400 से अधिक बच्चे भाग ले रहे है। 8 वर्ष पूर्व शुरू किए गए इन आवासीय शिविरों में शिक्षा की पद्धति इस कार्यक्रम को बेहतर बनाती है। शिविरों में शिक्षण के साथ ही कौशल विकास, व्यवहार तथा अन्य गतिविधियों जैसे खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में व्यक्तिगत और शिक्षात्मक सुधार का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : सखी कार्यक्रम में 90 हजार से अधिक लोगों को किया जागरूक

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version